March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित

मथुरा 12 मार्च 26*थाना फरह पुलिस द्वारा पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त की निशानदेही पर 40 हजार रुपये किये बरामद*

मथुरा 12 मार्च 26*थाना फरह पुलिस द्वारा पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त की निशानदेही पर 40 हजार रुपये किये बरामद*

बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा

मथुरा *थाना फरह जनपद मथुरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.03.2026 को सुबह 10 बजे से 16 बजे तक माननीय न्यायालय की अनुमति पर पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त खूबीराम पुत्र बलराम निवासी सरूरपुर ओल थाना फरह जनपद मथुरा सम्बन्धित मु0अ0सं0 31/2026 धारा 127(2)/308(7)/61(2)/317(2) बीएनएस की निशानदेही पर 40 हजार रुपये बरामद किये गये। माल बरामदगी के बाद माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार जिला कारागार आगरा में निरुद्ध किया गया ।

*घटना/कार्यवाही का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 04.02.2026 को वादी मुकदमा द्वारा दिये गये प्रार्थना के आधार पर दिनांक 31.01.2026 को अभियुक्तगण 1. महिला अभियुक्ता 2. श्याम निवासी औरंगाबाद 3. खूबी प्रधान ग्राम ओल द्वारा हनीट्रैप की योजना बनाकर मुकदमा वादी/पीडित को बंधक बनाकर बलात्कार के फर्जी मुकदमें मे फसाकर जेल भेजने की धमकी देकर 05 लाख रुपये की माँग करने तथा मुकदमा वादी से 01 लाख रुपये अभियुक्तगण द्वारा मौके पर ले लेने तथा शेष 04 लाख रुपये के ऐबज में अभियुक्त खूबीराम द्वारा वादी की कार को खडा करा लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 31/2026 धारा 127(2)/308(7)/61(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ था। दिनांक 07.02.2026 को घटना में शामिल महिला अभियुक्ता को उसके हिस्से में आये 18 हजार रुपये के गिरफ्तार किया गया था तथा दिनांक 08.02.2026 को अभियुक्त श्याम पुत्र ओमप्रकाश निवासी जमालपुर परखम थाना फरह मथुरा को हिस्से में आये 15800 रुपये के गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । मुकदमा उपरोक्त में चौ0प्र0 ओल कपिल कुमार व अन्य एक अन्य पुलिसकर्मी आरक्षी चालक राकेश कुमार ने माननीय न्यायालय मथुरा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था । अभियुक्त खूबीराम पुत्र बलराम निवासी सरूरपुर ओल थाना फरह जनपद मथुरा द्वारा अन्य मुकदमे में माननीय न्यायालय आगरा में आत्मसमर्पण किया था जिसे माननीय न्यायालय मथुरा में आवेदन कर मुकदमा उपरोक्त में पुलिस अक्षिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त किया गया ।
आज दिनांक 12.03.2026 को सुबह 8 बजे से 16 बजे तक माननीय न्यायालय की अनुमति पर अभियुक्त खूबीराम उपरोक्त को थाना फरह पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड (पीसीआर) पर लिया गया । अभियुक्त खूबीराम की निशानदेही पर घटना से सम्बन्धित 40 हजार रुपये बरामद किये गये । माल बरामदगी के बाद माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त खूबीराम उपरोक्त को नियमानुसार जिला कारागार आगरा में निरुद्ध किया गया ।

*पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त का नाम पताः-*
1. खूबीराम पुत्र बलराम निवासी सरूरपुर ओल थाना फरह जनपद मथुरा

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
I. मु0अ0सं0 31/2026 धारा 127(2)/308(7)/61(2)/317(2) बीएनएस थाना फरह जनपद मथुरा ।
II. मु0अ0सं0 429/2024 धारा 115(2)/324(4)/351(2)/352 बीएनएस थाना फरह जनपद मथुरा ।
III. मु0अ0सं0 234/2021 धारा 188/270/279 भादवि व 3 महामारी अधि0 थाना फरह जनपद मथुरा ।
IV. मु0अ0सं0 155/2009 धारा 110जी सीआरपीसी थाना फरह जनपद मथुरा ।

*पीसीआर पर माल बरामदगी का स्थान*
स्थान – महाराज सिंह की ट्यूबवेल के पास से थाना क्षेत्र फरह जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त खूबीराम की निशानदेही पर बरामदी का विवरण-*
1. 40 हजार रुपये ।

*माल बरामद करने वाली पुलिस टीम के सदस्यो के नाम*
1. प्र0नि0 छोटेलाल थाना फरह मथुरा जनपद मथुरा ।
2. निरीक्षक यशपाल सिंह थाना फरह जनपद मथुरा ।
3. उ0नि0 अरविन्द सिंह चौ0प्र0 ओल थाना फरह जनपद मथुरा ।
4. उ0नि0 अमित चौहान थाना फरह जनपद मथुरा ।
5. है0का0 1861 मोहर सिंह थाना फरह जनपद मथुरा ।
6. है0का0 556 अखिलेश कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।

Taza Khabar