मथुरा 12 जनवरी 26*थाना फरह पुलिस द्वारा वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *थाना फरह पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना फरह पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2025 धारा 191(1)/105/351(4) बीएनएस में वाँछित अभियुक्त संजू पुत्र बबलू उर्फ धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पिलुआ सादिकपुर थाना फरह जनपद मथुरा को गांव पिलुआ सादिकपुर में मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त संजू उपरोक्त के विरुद्ध थाना फरह पर विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 19.05.2025 को वादी श्री वचन सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी नगला बंजारा ,पीलुआ सादिकपुर ,थाना फरह मथुरा की लिखित तहरीर बावत अभियुक्तगण 1- राजू पुत्र ववलू 2-संजू पुत्र ववलू 3- विष्णू पुत्र भूदेव 4- ताराचन्द प्रधान पुत्र डोरीलाल 5- पिलकू पुत्र पूरन सिह निवासीगण ग्राम पीलुआ सादिकपुर थाना फरह मथुरा द्वारा वादी के पुत्र तिलक सिह व विनोद को फोन पर गाली गलौज कर धमकी देना तथा तथा वादी के पुत्र गाँव धर्मपुरा से गोवर्धन जाते समय़ धर्मपुरा पुल पर लाठी डन्डो सरिया से मारपीट करना जिससे वादी का पुत्र तिलक सिह की मौत हो जाना तथा सिटी हास्पीटल मथुरा मे विनोद की दौराने उपचार मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 198/2025 धारा 191(2)/103(1)/351(4) BNS बनाम अभियुक्तगण 1.राजू पुत्र बबलू ,2.संजू पुत्र बबलू, 3.विष्णु पुत्र भूदेव,4.ताराचन्द प्रधान पुत्र डोरीलाल,5.पिलकू पुत्र पूरन सिंह निवासीगण ग्राम पीलुआ सादिकपुर थाना फरह मथुरा पंजीकृत कराया था , दौराने विवेचना साक्ष्य भौतिक , इलैक्ट्रानिक एवं पारिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 103(1) BNS का लोप करते हुए धारा 105 BNS की बढोत्तरी की गयी तथा नामित अभियुक्त ताराचंद पुत्र डोरीलाल निवासी ग्राम पिलुआसादिकपुर ,थाना फरह जनपद मथुरा को दिनांक 22.05.2025 तथा अभियुक्त राजू पुत्र श्री धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू निवासी पीलुआ सादिकपुर थाना फरह ,मथुरा को दिनांक 02.06.2025 को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है तथा अभियुक्तगण 1संजू पुत्र ववलू 2- विष्णू पुत्र भूदेव 3- पिलकू पुत्र पूरन सिह निवासीगण ग्राम पीलुआ सादिकपुर थाना फरह मथुरा फरार चल रहे थे , जिनमें से दिनांक 11.01.2026 को अभियुक्त संजू उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता–*
संजू पुत्र बबलू उर्फ धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पिलुआ सादिकपुर थाना फरह जनपद मथुरा उम्र करीब 31 वर्ष ।
*अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय –*
गांव पिलुआ सादिकपुर के मन्दिर से 100 कदम दूरी से,दिनांक 11.01.2026 समय 15.15 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 198/2025 धारा 191(1)/105/351(4) बीएनएस थाना फरह मथुरा ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1-प्र0नि0 छोटेलाल थाना फरह जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 सर्वेश चन्द तिवारी थाना फरह जनपद मथुरा ।
3.है0का0 773 जाकिर खान थाना फरह जनपद मथुरा ।
4.है0का0 1894 पंकज कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।

More Stories
रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*
रोहतास 2 मार्च 26*परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में भारी लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है।*
रोहतास 2 मार्च 26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को समापक भुगतान एवं होली मिलन समारोह*