मथुरा 06 जनवरी 2025* 02 फर्जी परीक्षार्थी अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।
मथुरा से संवाददाता -:- नौरंगी लाल की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
मथुरा 06 जनवरी 2025 थाना छाता पुलिस द्वारा N.T.A. द्वारा आयोजित यूपी सिविल कोर्ट स्टाफ सेन्ट्रालाईज्ड रिक्रुटमैन्ट परीक्षा 2024-25 में 02 फर्जी परीक्षार्थी अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार । श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय के कुशल निर्देशन में राज्य सरकार द्वारा आयोजित परीक्षाओ को सकुशल संपन्न कराने हेतु चलाये गये अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता के कुशल पर्यवेक्षण में श्रीमान प्रभारी निरीक्षक थाना छाता मथुरा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा कल दिनांक 05.01.2025,समय करीब 16.00 बजे एनटीए द्वारा आयोजित यूपी सिविल कोर्ट स्टाफ सेन्ट्रालाईज्ड रिक्रुटमैन्ट 2024-25 की परीक्षा के दौरान अभियुक्तगण 1.सौरभ पुत्र पुत्र राजनलाल निवासी तानपुर खानपुर अलीगढ उ0प्र0 उम्र करीब 27 वर्ष, 2.दीपक कुमार पुत्र श्री हरिओम निवासी अनवारा पोस्ट टूंडला जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 32 वर्ष को संस्कृति युनिवर्षिटी छाता जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त दोनो अभियुक्त क्रमशः आवेदक प्रशान्त कुमार पुत्र महेशचन्द निवासी सराय घिरनी थाना सासनीगेट जिला अलीगढ व आवेदक अक्षय पुत्र निहाल सिंह निवासी बुढाना बुधना थाना ताजगंज आगरा के स्थान पर यूपी सिविल कोर्ट स्टाफ सेन्ट्रालाईज्ड रिक्रुटमैन्ट 2024-25 की परीक्षा देने आये थे। जिनके द्वारा फर्जी एडमिट कार्ड व फोटो व फर्जी दस्तावेज का प्रतिरुपण किया गया था उक्त दोनो अभियुक्तगण के विरुद्द थाना छाता पर मु0अ0सं0 08/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 4/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधि0 1998 दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

More Stories
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले जंतर मंत्र पर पर प्रदर्शन किया गया।
अयोध्या १२ फरवरी २५ *रुदौली बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में कमिश्नर को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
पंजाब १२ फरवरी २६ * मुख्यामंत्री भगवंत मान ने वकीलों से किया व्यापक संवाद