मंसूरी17सितम्बर23*पहाड़ो की रानी मसूरी में शार्ट सर्किट से होटल में लगी भीषण आग…
8 जिंदगिया बाल बाल बची, कई गाड़ियां भी जलकर हुई राख
उत्तराखंड के मसूरी में कैमल बैक रोड स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई।यहां दो गाड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं।बताया जा रहा है कि होटल में मैनेजर सहित 8 लोग मौजूद थे।पुलिस ने उनका सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया है आग लगने के बाद लपटें पूरे इलाके में छा गईं। यह घटना कुलड़ी के कैमल बैक रोड स्थित होटल रिंक में हुई है।गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. कुछ वाहन आग की चपेट में आए हैं, फायर सर्विस की टीम के साथ ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और आग को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।होटल के नीचे खड़ी गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। काफ़ी गाड़ियां जलकर राख़ हो गया।
#Masoorie | #Uttarakhand
#fire | #hotel #truestory

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*