भोपाल29अक्टूबर24*जीतू पटवारी की टीम से पार्टी के नेता नाराज, अजय सिंह बोले- कांग्रेस का भगवान ही मालिक*
भोपाल। जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के 10 माह बाद गठित हुई कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बाद अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिन नेताओं की वजह से कांग्रेस दुर्दशा हुई है और आज जो हालात है, उन्हीं लोगों के कहने पर यदि कार्यकारिणी बनेगी तो कांग्रेस का भगवान ही मालिक है।
*अजय सिंह राहुल ने उठाए सवाल*
प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद से लगातार असंतोष की बात सामने आ रही है। अजय सिंह को कार्यकारी समिति में रखा गया है। अन्य क्षेत्रों की तुलना में विंध्य क्षेत्र को कम प्रतिनिधित्व मिला है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि 20 साल हो गए हैं और उन्हीं लोगों के चलते निर्णय हो रहे है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यकारिणी के गठन में इतना समय लगा, फिर भी सोच-समझकर सही तरीके से निर्णय नहीं हुआ। विधायक अपना विधानसभा क्षेत्र देखेगा या फिर संगठन का काम देखेगा।
*लक्ष्मण सिंह का तंज*
उधर, लक्ष्मण सिंह ने भी प्रदेश कांग्रेस की नई टीम पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर ये सभी अपनी विधानसभा जितवा दें तो सरकार बन जाएगी पर क्या ऐसा होगा? अभी तक यह अद्भुत प्रयोग सफल नहीं हुआ है। इसी तरह की नाराजगी ग्वालियर-चंबल के साथ इंदौर और भोपाल के नेताओं की भी सामने आई है। उधर, प्रदेश कांग्रेस द्वारा इसे साधने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कह चुके हैं कि जो लोग रह गए हैं, उन्हें सचिव, अनुशासन और राजनीतिक मामलों की समिति में समायोजित किया जाएगा।
*इनका कहना है*
20 साल हो गए है और उन्हीं लोगों के चलते निर्णय हो रहे है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यकारणी के गठन में इतना समय लगा फिर भी सोचा समझकर सही तरीके से निर्णय नहीं हुआ। विधायक अपना विधानसभा क्षेत्र देखेगा या फिर संगठन का काम देखेगा।
*अजय सिंह राहुल*
*पूर्व नेता प्रतिपक्ष*

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।