भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर8अक्टूबर24*मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यालय में फरियादियों का आना हुआ शुरू*
विगत ५ अक्टूबर २०२४ को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन भागलपुर जिले में किया गया। कार्यालय के उद्घाटन होते ही विभिन्न जगहों से फरियादियों का आगमन शुरू हो गया है।इसी बाबत आज नवगछिया पुलिस जिले के मकनपुर निवासी छोटू कुमार रोते बिलखते इस संगठन के प्रदेश कार्यालय पहुंचे।वहीं मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष माननीय विभूति सिंह ने इस संगठन के पीढ़ित आवेदन पत्र भरवाया और त्वरित मामले को लेकर गोपालपुर थाना पुलिस से संपर्क साधा।गोपालपुर थाना पुलिस पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय अवश्य होगी। इस बेहतरीन कार्य को लेकर इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक सांगेश कुमार भाटी तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार ने मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह को शुभकामनाएं दी है।

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*