भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर30जनवरी25*भारतीय मीडिया महासंघ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध*।
भागलपुर में बुधवार को जदयू सांसद अजय मंडल के द्वारा लाइव सिटीज के पत्रकार कुणाल शेखर और रीसेंट बिहार के रिपोर्टर सुमित कुमार पर हमला किया गया। इसके विरोध आज भारतीय मीडिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बिहार के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।इस मौके पर जिले भर के सैकड़ों पत्रकार साथी मौजूद रहे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी साथियों से अनुरोध किया कि सभी आज से कलम डाउन कर दें साथ ही
भारतीय मीडिया महासंघ यह मांग करती है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाएं,भागलपुर में बंद पड़े प्रेस क्लब को जल्द खुलवाएं,गुंडा सांसद अजय मंडल की गिरफ्तारी हो और पत्रकारों के साथ आगे इस तरह की घटना ना हो इसको लेकर रूप रेखा तैयार किया जाए साथ ही घटना के वक्त मौजूद पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए क्योंकि उसने अपराध का उन्होंने समर्थन किया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26 छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती ने किया पूर्णिया के स्कूल-कॉलेज और पार्क का भ्रमण
कानपूर नगर ११ फरवरी २६ * चौबेपुर थाना क्षेत्र के भिण्डुरी के नया पुरवा में गैस सिलेंडर के विस्फोट के सम्बन्ध में
लखनऊ ११फरवरी २६ * “1947 के बाद बनीं मजारें हटेंगी!” KGMU प्रशासन का 28 फरवरी तक अल्टीमेटम