भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर29मार्च24*4.5लाख रुपये कीमत के 30 मोबाइल, मोबाईल धारक को दिये गए।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज दिनांक-28.03.24 को 30 मोबाईल जिसका कीमत करीब 4.5 लाख रू0 है, को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाईल बरामदगी हेतु निर्देश दिया गया है।
इस पर अमल करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में कार्य कर रही डी०आई०यू० टीम एवं थाना ने वर्ष 2024 में द्वितीय फेज में आज कुल-30 मोबाईल जिसकी कीमत करीब 4.50 लाख रूपये को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि भागलपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में 304 मोबाईल, 2024 के प्रथम फेज में 25 मोबाईल तथा आज 30 मोबाईल अर्थात कुल-359 मोबाईल जिसकी कीमत करीब 50 लाख को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया गया।

More Stories
चंडीगढ़10 फरवरी 26**इंद्रजीत मान के मार्केड पंजाब के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालने पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने दी शुभकामनाएँ
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस सभा, दिए आवश्यक निर्देश
पूर्णिया बिहार11 फरवरी 26* विधायक विजय खेमका ने सदन में उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे