भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर23अगस्त23*19 सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर माँग पूरी न होने पर दी उग्र आंदोलन की धमकी।
*मुखिया महासंघ ने 19 सुत्री मांग का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू को देते हुए बिहार सरकार एंव केन्द्र सरकार से शांति पुर्ण प्रखंड मुख्यालय सुलतानगंज में धरना प्रदर्शन करते किए मांग| पुरा नही होने पर होगा उग्रआंदोलन| मुखिया*
भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड मुख्यालय में बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आव्हान पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रामानंद सिंह के नेतृत्व में बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार से 19 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया | इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष रामानंद सिंह, नयागांव मुखिया संजीव कुमार विधान, खेरैया मुखिया अनिल मंडल ,इंग्लिश चिचरौन मुखिया खुशबू रानी के प्रतिनिधि ओम दत्त, गंनगनिया मुखिया रजनी देवी ,भीरर्खुद मुखिया चंदन कुमार , कमरगंज मुखिया भरत कुमार, करहरिया मुखिया पूनम देवी वार्ड सचिव बमबम चौहान सहित इत्यादि मुखिया व वार्ड सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू को 19 सुत्री मांग का ज्ञापन देते हुए मिडिया को बताया कि बिहार सरकार एंव केन्द्र सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतों में मुखिया व वार्ड सदस्यों का अधिकार में कटौती की जा रही है| जिससे ग्राम पंचायतों में विकास का कार्य अवरुद्ध हो रहा है| जबतक बिहार सरकार एंव केन्द्र सरकार के द्वारा 19 सुत्री का मांग व मौलिक अधिकार नहीं मिलेगा तबतक आदोलन जारी रहने की बात कही है| जिसमें मुख्य मांग ग्राम सभा कि रक्षा, मुख्यमंत्री सोलर लाईट, पंचायत सरकार भवन निर्माण, मुख्यमंत्री जल नल योजना, मुखिया का बेतन भत्ता में बढोतरी, मुखिया सुरक्षा हेतु आर्मस लाईसेंस, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में गति बढाते हुए एक हजार मानदेय, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में अधिकार, अपराधियों द्वारा मुखिया कि हत्या पर परिजनों को 50 लाख रुपये मुआबजा, मनरेगा मजदूरों की मजदुरी में बढोतरी, प्रधानमंत्री आवास योजना में नये लाभुकों का नाम जोडते हुए कार्यवाही सहित अन्य मांग किया गया| इस दौरान मिरहट्टी मुखिया अशौक यादव, वार्ड सदस्य विधान यादव, दिवाकर कुमार दास, बबलू कुमार सिंह, चंदन कुमार सहित इत्यादि मुखिया व वार्ड सदस्य मौजूद थे|

More Stories
मथुरा 23 फरवरी 26थाना शेरगढ पुलिस द्वारा साइबर ठगी/टटलूबाजी कर रहे कुल 34 अभियुक्तगणों को साइबर अपराध में प्रयुक्त सामान सहित किया गिरफ्तार ।
अब WhatsApp पर खुद-ब-खुद सेंड होंगे मैसेज, मेटा ला रहा है कमाल का ‘Message Scheduling’ फीचर
कानपूर नगर २३ फरवरी २६ *कोहना थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा दो दोस्तों की दर्दनाक मौत..