भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर21अक्टूबर24*सुलतानगंज थाना अंतर्गत डकैती कांड का 48 घंटे के अन्दर सफल उद्भदन। 04 व्यक्ति गिरफ्तार तथा सी०पी०यू०, मस्केट, मोबाईल एवं अन्य सामान बरामद
भागलपुर बिहार में दिनांक-17.10.24 की रात्रि में सुलतानगंज थाना अंतर्गत शाहाबाद के रहने वाले रंजीत कुमार के घर से नकाबपोश अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर जेवरात, नगद, मोबाईल, सी०पी०यू० एवं अन्य सामान लूट ली गई।इस संबंध में रंजीत कुमार के फर्द बयान के आधार पर सुलतानगंज थाना कांड सं0-490/24 पंजीकृत किया गया।कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा तकनिकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर घटना में संलिप्त कुल-04 व्यक्तियों को मस्केट के साथ मिरहट्टी से गिरफ्तार किया गया तथा लूटी गई सी०पी०यू०, मोबाईल, घड़ी एवं चप्पल बरामद किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
बरामदगी :-01. सी०पी०यू० :- 01,02. मोबाईल (पोको) :- 01 03. घड़ी (टाईटन) : 01,04. चप्पल एक जोड़ा नया :- 01,05. मस्केट :- 01,06. लोहे का फाइटर पंच एवं काला रंग का गमछा (जिससे घटना के समय चेहरा ढका गया)।गिरफ्तारी व्यक्तियों की विवरणी :-01. नीतीश कुमार, पे०-शर्मानंद यादव,02. राहुल कुमार, पे०-इन्द्रदेव यादव,03. प्रितम कुमार, पे०-प्रकाश बिंद 04. राजहंस कुमार, पे०-पप्पु यादव सभी सा०-मिरहट्टी, थाना-सुलतानगंज, जिला-भागलपुर।पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में छापेमारी दल की विवरणी :- पु०उपा० सह थानाध्यक्ष, प्रियरंजन, (अनुसंधानकत्र्ता), सुलतानगंज थाना,पु०अ०नि० बब्लू कुमार पंडित, नीरज प्रकाश, चन्द्रभूषण प्रसाद सुलतानगंज थाना,परि०पु०अ०नि० प्रणव प्रकाश ठाकुर एवं अक्षय कुमार सुलतानगंज थाना, पु०नि० रंजीत कुमार एवं धनंजय कुमार डी०आई०यू०,पु०अ०नि० सुशील राज, एजाज रिजवी, अभय कुमार डी०आई०यू० , सि० / अभिमन्यु कुमार, बच्चन राम, रजनीश कुमार, प्रकाश कुमार डी०आई०यू० इत्यादि पदाधिकारी मौजूद थे।

More Stories
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन