भागलपुर18फरवरी*ओमप्रकाश बने विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष
_____________________
विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जयदीप दुबे जी ने नियुक्ति पत्र जारी कर ओम प्रकाश उपाध्याय को विश्वव्यापी ब्राह्मण महासंघ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।ओम प्रकाश उपाध्याय ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जयदीप दुबे जी,बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कुमार शर्मा जी के साथ-साथ ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त किया है। उपाध्याय ने कहा- मूल रूप से हम अपने प्रयासों से संगठन के सिद्धांतों,नीतियों,विचारों के साथ धार्मिक संस्कारों,सनातन संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने,सामाजिक सद्भाव, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं आर्थिक क्षेत्र की मजबूती लिए लोगों को संगठित करेंगे। मौके पर पंडित बैजनाथ झा,पं0 विश्वनाथ ठाकुर,पं0 प्रवीण प्रकाश तिवारी,पं0 पंकज चौधरी,पं0 अशोक मिश्रा, पंकज झा,पं0 रेवती रमन, बृजबिहारी दुबे,बीएल शर्मा, डा0 आजाद,डॉ विश्वजीत कुमार भी मौजूद थे।

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**