भागलपुर15अगस्त23*ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। कृषि मंत्री ने किया झंडारोहण।
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर: देश आज अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। चोरों तरफ हर्षोंल्लास का माहौल है। पूरा देश आज राष्ट्राभक्ति के रंग में डूबा है। हर तरफ से वन्दे मातरम, भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे सुनने को मिल रहे हैं। हर तरफ खुशियों का माहौल है, और हो भी क्यों ना। ना जाने कितने देशभक्तों की बलिदानी के बाद हमारा देश आजाद हुआ। इसी कड़ी में भागलपुर में भी बड़ी उत्साह के साथ झंडोरोहण किया गया है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में झंडारोहण किया गया। कृषि मंत्री सह भागलपुर प्रभारी मंत्री कुमार सर्वजीत ने एसएसपी संग परेड का निरीक्षण कर झंडारोहण किया।वहीं मंत्री ने दो स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया। परेड में भागलपुर जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, दंगा नियंत्रण बल, एनसीसी समेत कई प्लाटून शामिल थे। मंच पर प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बिहार सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को कृषि मंत्री ने मंच से गिनाया।

More Stories
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन