भागलपुर05मई*पद सृजित करने को लेकर हुई बैठक।
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पद सृजन, अंतर्लिनीकरण और स्थिरीकरण कमिटी की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में पूर्व से प्रस्तावित एजेंडा आदित्यनाथ मेमोरियल कॉलेज बौंसी बांका, परमानंद अग्रवाल साइंस कॉलेज सराय और सत्यदेव महाविद्यालय गौरीपुर, बिहपुर के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पद सृजन पर विचार किया गया। इसके अलावे विश्वविद्यालय में खुलने वाले प्रस्तावित सभी नए कोर्सों के पद सृजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पूर्व की बैठक के वृत की संपुष्टि भी की गई।
बैठक में समिति के सदस्य व एमएलसी डॉ संजीव कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ गिरिजेश नंदन कुमार, डॉ शैलेश्वर प्रसाद, डॉ अशोक कुमार ठाकुर, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ संजय कुमार झा, एसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
यह जानकारी पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने दी।

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*