भागलपुर 7 मार्च 26*ईंट-पत्थर से हमला व फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज दिलदारपुर में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है जानकारी के अनुसार रीना देवी, निवासी साहेबगंज दिलदारपुर, अपने दरवाजे पर बैठी थीं इसी दौरान राजेश कुमार उर्फ डोमा वहां पहुंचकर जातिसूचक गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वादिनी के पुत्र विकास कुमार रजक, मनीष कुमार रजक और अभिषेक कुमार रजक उसे समझाने के लिए उसके घर गए आरोप है कि इसी दौरान राजेश कुमार उर्फ डोमा ने जान मारने की नीयत से ईंट-पत्थर से हमला कर तीनों को घायल कर दिया घटना के बाद ललमटिया थाना में मामला दर्ज किया गया पुलिस के अनुसार घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को फायरिंग करते और देशी कट्टा लहराते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है। डीएसपी टू राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी छापेमारी दल में सीआई रंजीत कुमार, डीआईयू के परमेश्वर साहनी, ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, एसआई महावीर कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे।

More Stories
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**
महोबा 7 मार्च 26*दुर्घटना को दावत दे रही सड़क किनारे खाई और तालाब