रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर 22 जुलाई2023*भारत के निर्माण के लिए करते रहेंगे मोदी जी मेहनत:- शहनवाज़ हुसैन
आज शनिवार क़ो सबॉर प्रखंड के विभिन्न पंचयात का दौरा कर नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धि क़ो जनसंपर्क अभियान चलाकर जानकारी दी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह विधान परिषद सदस्य नेल लेलख पंचयात में ग्रामीणों क़ो सम्बोधित करते हुए कहा की आमजनों क़ो अच्छी और बुरी सरकार का अंतर बताना जरुरी है।
प्रधानमंत्री एक-एक व्यक्ति को देवता मानते हैं। लेलख पंचायत क्षेत्र एक से दो साल के अंदर इस क्षेत्र के लोगों की आमदनी दो गुनी होगी क्योंकि फोरलेन के कारण आवाजाही के साथ व्यापार बढेगा। यहां के सभी ग्राम वासियो को अधिक लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों की सेवा वंचितों का सम्मान, सुनिश्चित हो रहा किसानों का कल्याण,नारी शक्ति ताकतवर हो रही है।
पिछले 9 साल में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की। हर क्षेत्र में देश ने पहचान बनाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक नया भारत बनकर उभरा।
आज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महाशक्ति के रुप में उभर रहे भारत की पहचान प्रधानमंत्री मोदी जी की दिन रात की कड़ी मेहनत और राष्ट्रनिर्माण के लिए उनका तप है।
इसलिए मोदी जी को 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है ताकि राष्ट्रनिर्माण का यह सफऱ अनवरत जारी रहे।
जिला अध्यक्ष संतोष साह ने कहा की 9 वर्षों में भारत ने विकास की एक नई परिभाषा गढ़ी गयी है। ये जनभागीदारी का ही परिणाम है कि गरीब हों या वंचित, नारीशक्ति हो या युवाशक्ति,हर वर्ग का सशक्तिकरण हुआ है। इस दौरान देश ने सभी क्षेत्रों में नवनिर्माण की मिसाल कायम की गयी है।
जनसम्पर्क अभियान के तहत सबॉर प्रखंड के लोदीपुर ग्राम में पंचयात समिति सदस्य देवानंद सिंह,सरधो पंचयात के सुनील सिंह,विजय कुशवाहा,मिर्जापुर में अबिनाश पोद्दार,बैजलपुर पंचयात में प्रवीण सिंह,परघड़ी पंचयात में किसान चौपाल का आयोजन निरंजन सिंह, फरका पंचयात में अमृतांशु तिवारी के यहां जनसंपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार की 9 साल उपलब्धि की पत्रिका दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रोहित पांडेय,विजय कुशवाहा,उमाशंकर, नितेश सिंह,कन्हाई मंडल,प्राणिक वाजपेयी,प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह,ओमप्रकाश यादव,सिकंदर दास,अरुण मंडल,प्रीतम कुमार,सुमन भारती,बुद्धिनाथ,गोपाल सिंह,आलोक बंटू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें