भागलपुर 15 मार्च*इंटर की छात्रा ने पंखे से झूल कर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त।
परिजन कुछ भी कहने से कतराते नजर आ रहे, पुलिस जुटी शिनाख्त में।
भागलपुर से शैलेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के महमदाबाद मोहल्ले के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा की पुत्री मुस्कान कुमारी की इलाज के क्रम में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सभी लोग घर से काम करने के लिए निकल गए थे और बच्ची की मां घर में झाड़ू पोछा का काम कर रही थी। इसी क्रम में बच्ची छत पर रूम में जाकर पंखे में फांसी लगाकर लटक गई। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा खोल कर बच्ची को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची इंटर का परीक्षा दी हुई थी। वहीं घटना को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वही पूरे मामले को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया