भरथना इटावा 9 अगस्त*
टेम्पो व जेसीबी मशीन की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई।
निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस हाईवे के पुल के नजदीक चौपला-वैवाह मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेलाहार-नगरिया यादवान के मध्य सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे टेम्पो व जेसीबी मशीन की टक्कर से 19 वर्षीय लवकुश पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी नगला कमले थाना बिधूना जिला औरैया की मौके पर मौत हो गई,वही टेम्पो में सवार पांच महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए,जिन्हे आनन फानन में उपचार को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
घटना स्थल पर मौजूद नगला कमले निवासी अशोक कुमार के अनुसार परिवार के लोग हजारी महादेव मंदिर से वापस घर आ रहे थे,रास्ते मे जेसीबी मशीन की टक्कर से परिवार की पांच महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए जबकि भतीजे लवकुश की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर एसएसआई दीपक कुमार ने मौके पर पहुचकर मृतक के शव का पंचनामा भरा ,वहीँ घटना से उत्तेजित लोगो को जाम लगाए जाने के प्रयास करने पर उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….