भरथना इटावा 5 अक्टूबर*पेंटर ने फांसी लगाकर जान दी।
कस्बा के मोहल्ला पुराना भरथना में अंबेडकर मूर्ति के पास मंगलवार को सुबह करीब साढे 10 बजे नंदू उर्फ अनिरुद्ध 38 पुत्र रतिराम ने अपने घर के कमरे में लगे पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली,घर की खिड़की से फांसी के फंदे पर लटके नंदू को देखकर आसपास लोगो ने उसी घर के अलग हिस्से में रह रहे उंसके परिजनों को सूचना दी।जिस पर मौके पर पहुचे परिजनों व आसपास के लोगो ने फांसी के फंदे पर लटके नंदू के शव को आनन-फानन में उतारा गया,मगर नंदू को मृत अवस्था में पाए जाने पर घटना की पुलिस को सूचना दी जिस मौके पर पहुची पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा कर उंसके शव को जिला पोस्टमॉर्टम ग्रह भेजा गया।वही घटना स्थल पर मौजूद लोगों में ग्रहक्लेश के चलते नंन्दू के फांसी लगाने की चर्चा रही। ।
मृतक के भाई गोविंद ने बताया कि नंदू घर मे अकेला था,उसकी पत्नी रेनू व एक वर्ष की पुत्री प्रतीक्षा को लेकर कुछ दिन पहले अपने मायके गई है,वह मकान की रंगाई-पुताई का काम करता था।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
मथुरा 10 अप्रैल 26*थाना राया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को16 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का सहित किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी द्वारा मामले को लिया गया तत्काल संज्ञान
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच : पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई