भरथना इटावा 27 अगस्त*
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर मॉक ड्रिल की गई।
शुक्रवार को सीएचसी में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चो को प्रभावित होने की आशंका के चलते अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित की निगरानी ने मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान डॉ रवि कुमार,ललित कुमार व उनकी टीम द्वारा स्ट्रेचर पर लाए बच्चे की स्क्रीनिंग व उंसके हाथों को सेनेटाइज कर पल्स की माप की गई बाद में वार्ड में पहुचाकर ब्लड प्रेशर आदि मशीन से जांच की गई।
अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान बच्चो के प्रभावित होने की आशंका को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है,कोरोना मरीजों के लिए 30 बेड की व्यवस्था की गई है।
फ़ोटो
भरथना सीएचसी में मॉक ड्रिल के दौरान चिकित्सीय टीम
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।