भरथना इटावा 14 सितंबर*
दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक का चालक घायल हुआ।
कस्बा क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बकेबर मार्ग पर स्थित मोहल्ला राजागंज में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जनपद औरैया के मोहारी गांव के आलोक 25 पुत्र बलवीर सिंह बाइक से भरथना की तरफ आने के दौरान सामने की दिशा से आ रही बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।जिसे आसपास लोगो की सूचना पर मौके पर पहुची एम्बुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।घटना में घायल आलोक हेलमेट नही लगाए था।
घायल बाइक चालक आलोक ने बताया कि वह बकेबर के पिलखुना गांव निवासी भाई के घर आया था,वहां से ममेरे भाई भूरे के साथ आवश्यक काम से भरथना जा रहा था,रास्ते मे अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी।घटना में बाइक पर पीछे बैठा ममेरा भाई बाल बाल बच गया वही अज्ञात बाइक चालक मौके से चला गया।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी द्वारा मामले को लिया गया तत्काल संज्ञान
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच : पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई
हरदोई 10 अप्रैल 26**पिहानी में छात्राओं से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों का आतंक जारी*