औरैया28अक्टूबर*जिला उद्योग बन्धु की बैठक 31 अक्टूबर 2022 की अपरान्ह 01:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुख्यालय काकोर औरैया में आयोजित की जाएगी
औरैया 28 अक्टूबर 2022- जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उत्कर्ष चंद्र द्वारा बताया गया है कि जिला उद्योग बन्धु की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 31 अक्टूबर 2022 की अपरान्ह 01:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुख्यालय काकोर औरैया में आयोजित की जाएगी। सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि अपने विभाग की प्रगति के साथ बैठक में ससमय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा। अतः जो उद्यमी जिला उद्योग बन्धु बैठक में उद्योग से संबंधित अपनी कोई भी समस्या रखना चाहते हैं, वे अपना प्रत्यावेदन दिनांक 31 अक्टूबर 2022 की पूर्वाह्न 11:00 बजे तक कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र निकट लखन वाटिका दिबियापुर रोड औरैया में अवश्य उपलब्ध करा दें।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मार्च 26 *कल्याणी गैस एजेंसी की कालाबाजारी : कस्बा के लोगों का जीना मुश्किल*
सहारनपुर 26 मार्च 26*सरसावा टोल प्लाजा पर हफ्ता* *वसूली का हंगामा, 5* *फर्जी किसान नेता गिरफ्तार*
जम्मू 26 मार्च 26*कश्मीर में फिर मिले आस्तीन के सांप-घाटी में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़*