बुलंदशहर १७ दिसंबर २५* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ खास खबर। ..
बुलंदशहर खांसी होने पर क्लिनिक पहुंची महिला की इंजेक्शन लगाते ही मौत
कम्पाउंडर पर ग़लत इंजेक्शन लगाने का आरोप
इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद महिला के मुंह से निकलने लगे झाग जिसके बाद 52 वर्षीय महिला अनोखी उर्फ सुक्की ने तोड़ दिया दम
क्लिनिक के बाहर परिजनों का जमावड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस
बुलंदशहर के नगर पालिका के सामने एन के गोयल क्लिनिक का मामला
बुलंदशहर: वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों ने घेरा कलक्ट्रेट।
वकीलों ने सड़कों पर उतरकर की वेस्ट यूपी में हाइकोर्ट बैंच की मांग।
वकीलों ने बाजार भी बंद कराया, अधिवक्ता एकता के नारे से गुंजा बुलंदशहर।
चोला थाना क्षेत्र में आग का गोला बनी कार, गस्त के दौरान चोला पुलिस ने बचाई जान, बच्चों सहित बाहर निकाले सुभाष बाबू*
बुलंदशहर चोला थाना क्षेत्र के गांव खवासपुर में एक टाइगो गाड़ी जिसका नंबर UP13CC7064 जिसको सुभाष बाबू पुत्र इंद्रमुनिम निवासी खेल मोहल्ला थाना शिकारपुर अपने मिलन होटल ककोड़ से पति पत्नी में विवाद होने के कारण अपने छोटे छोटे चार बच्चों को ले कर शिकारपुर के लिए निकल आया। सुभाष बाबू पुत्र इंद्रमुनिम टेंशन में था। टेंशन की हालत में होने के कारण सुभाष बाबू पुत्र इंद्रमुनिम निवासी खेल मोहल्ला शिकारपुर गाड़ी को ले कर शिकारपुर की तरफ निकला। चोला फ्लाईओवर से पांच किलोमीटर आगे खवासपुर सुल्तानपुर के समीप गाड़ी के बोनट से आग लगने लगी, आग ने एक साथ इतना बड़ा रूप ले लिया कि सभी वाहन दूर दूर रुक गए। रात्रि के समय लगभग 10 बजे के करीब चोला थाना की फतेपुर चौकी पर तैनात कास्टेबल यामीन और राहुल फैंटम से गस्त कर रहे थे। जैसे ही गाड़ी में आग लगते देख दोनों गाड़ी के पास पहुंचे आसपास खड़ी जनता की मदद से पहले बच्चों को बड़ी कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और सुभाष बाबू पुत्र इंद्रमुनिम निवासी खेल मोहल्ला शिकारपुर को बाहर निकाल कर सैफ जगह पर पहुंचाया। थाना प्रभारी को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे फायर गाड़ी को बुलाया गया। गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही सुभाष बाबू की पत्नी और कुछ साथी लोग और उधर सुभाष बाबू के परिवार के कुछ मौके पर आ गए। दोनों पक्षों के जम कर बहस हुई पत्नी का कहना था कि बाबू ककोड़ जाना है जबकि सुभाष बाबू के परिजन सुभाष बाबू को शिकारपुर ले जाना चाहते थे। थाना प्रभारी चोला ने दोनों पक्षों को समझाया ओर शांत किया, बाद में सुभाष बाबू पुत्र इंद्रमुनिम अपनी पत्नी के साथ चारों बच्चों को ले कर ककोड़ के लिए चला गया। चोला थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है किसी प्रकार से कोई जनहानि नहीं हुई है। दोनों कॉस्टेबल और आमजनता की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। गाड़ी को रोड से साइड हटवा कर यातायात शुरू करा दिया है,

More Stories
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी
मथुरा 23 फरवरी 26थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को एक अवैध देशी हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।
मथुरा 23 फरवरी 26*थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*