बीकानेर07जून2023*बीकानेर की बेटी श्रीजना पारीक “इंडियाज टेलेंट फाइट सीजन-2” में।
बीकानेर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
बीकानेर की बेटी श्रीजना पारीक ने इंडियाज टेलेंट फाइट सीजन-2 अपने राजस्थान का नाम रौशन किया। राजस्थान में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो प्रतिभाओं को तराशने तथा उनको मौका मिलने की। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बीकानेर की बेटी श्रीजना पारीक ने। श्रीजना ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाते हुए टीवी के एक नहीं, बल्कि दो रियलटी शो में मुकाम बनाया है श्रीजना ने उतराखंड के रुङकी शहर में टीवी रियलटी शो ‘इंडियाज टेलेंट फाइट सीजन 2 के फिनाले और दूसरे शो मि. एण्ड मिस इंडियाज बेस्ट सुपर मॉडल के टीवी राउंड में अपनी शानदार परफोरमेंस दी और जजज का दिल जीता इन दोनों ही रियलटी शो की श्रीजना ने शूटिंग 04 जून 2023 को उतराखंड में रुङकी शहर के वैशाली सिनेमा में की। कुछ समय बाद टीवी पर प्रसारण होगा। श्रीजना पारीक इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो इंडियाज टेलेंट फाइट के टीवी राउंड के बाद सेमीफाइनल और अब फाइनल में भी बेहतरीन परफोरमेंस देकर अपना जज्बा कायम रखा है। श्रीजना इंडियाज टेलेंट फाईट के ग्रेंड फिनाले में 1st रनर-अप रही।और मॉडलिंग शो मि. & मिस इंडियाज बेस्ट सुपर मॉडल में सुपर मॉडल का ताज पहन कर ये खिताब अपने नाम किया। दोनो शो मे एक साथ टीवी पर नजर आएंगी। श्रीजना चाहती हैं कि वह अपने जीवन में आगे बढ़े और राजस्थान (बीकानेर) और अपने परिवार का नाम देश में रोशन करें

More Stories
मेरठ 22 फ़रवरी 26*आज मुख्यमंत्री मेरठ में और पुलिस सुबह 6:00 बजे से हमारे घर में प्रकरण (शास्त्री नगर मार्केट) मार्केट नहीं टूटने देंगे
मथुरा २२फरवरी २६ * साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया