बिहार28अक्टूबर25*चुनाव के लिए NDA भी जारी करेगा घोषणा पत्र, पटना में 30 अक्टूबर को होगा ऐलान*
✍️ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने के मामले में महागठबंधन ने बाजी मार ली है. सीटों के शेयरिंग में एनडीए ने भले ही बाजी मारी थी लेकिन अब महागठबंधन की ओर से एकजुटता दिखाते हुए घोषणा पत्र जारी किया गया है. मेनिफेस्टो को ‘तेजस्वी प्रण’ का नाम दिया गया है. अब जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक एनडीए की ओर से 30 अक्टूबर को घोषणा पत्र जारी होगा. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है.एनडीए की ओर से चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक घोषणा पत्र के लिए तैयारी हो रही है. जल्द ही औपचारिक ऐलान किया जाएगा.जेडीयू नेताओं का कहना है कि हम लोग अलग से घोषणा पत्र जारी नहीं करते हैं लेकिन एनडीए का घोषणा पत्र जरूर जारी होगा. वहीं, बीजेपी नेताओं से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक 30 अक्टूबर को पटना में घोषणा पत्र जारी हो सकता.

More Stories
लखनऊ 6 अप्रैल 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या 6 अप्रैल 26*भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया ‘सेवा और समर्पण’ का संकल्प;
अनूपपुर 6 अप्रैल 26*भाजपा ने किया नवीन जिला कार्यालय भवन की भूमि पूजन,अनूपपुर चचाई रोड पर बनेगा भव्य कार्यालय*