February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिजनौर30जुलाई25*बिजनौर की बेटी फाजिला सरताज को अमेरिका की यूनिवर्सिटी में शोध और असिस्टेंट प्रोफेसर की जिम्मेदारी*

बिजनौर30जुलाई25*बिजनौर की बेटी फाजिला सरताज को अमेरिका की यूनिवर्सिटी में शोध और असिस्टेंट प्रोफेसर की जिम्मेदारी*

बिजनौर30जुलाई25*बिजनौर की बेटी फाजिला सरताज को अमेरिका की यूनिवर्सिटी में शोध और असिस्टेंट प्रोफेसर की जिम्मेदारी*
(मेहनत और हौसले से रचा सफलता का नया इतिहास)

बिजनौर। मौहल्ला काजीपाड़ा कलीम कॉलोनी की होनहार बेटी फाजिला सरताज ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। उन्हें अमेरिका की प्रतिष्ठित बिनगाहमटन यूनिवर्सिटी में रसायन विज्ञान विषय में शोध कार्य के लिए चुना गया है। इसके साथ ही उन्हें वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

फाजिला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल, बिजनौर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बी.एस.सी. और एम.एस.सी. (ऑनर्स) की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पूरी की। विज्ञान में विशेष रुचि रखने वाली फाजिला लंबे समय से अमेरिका में उच्च शिक्षा और शोध के लिए प्रयासरत थीं और अब उनकी मेहनत रंग लाई है।

फाजिला के पिता इंजीनियर मोहम्मद सरताज खान हैं, जो पहले कोरियन लक्ज़री कार निर्माता कंपनी डीसीएम डेवू मोटर्स में कार्य कर चुके हैं। उनकी माँ अंग्रेज़ी विषय में स्नातकोत्तर हैं और गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन आलिमा सरताज जेएनएमसी, एएमयू में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा हैं, जबकि छोटा भाई हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

फाजिला की इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। रिश्तेदारों, स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

फाजिला का कहना है, “यह सफलता मेरे माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेरी सतत मेहनत का फल है।” उन्होंने विशेष रूप से बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि “अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता।”

फाजिला सरताज की यह उपलब्धि न केवल बिजनौर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह जिले की बेटियों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Taza Khabar