June 24, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी24मार्च24*01 शातिर चोर जेबरात,अवैध तमंचा एवम वाहन के साथ गिरफ्तार।

बाराबंकी24मार्च24*01 शातिर चोर जेबरात,अवैध तमंचा एवम वाहन के साथ गिरफ्तार।

बाराबंकी24मार्च24*01 शातिर चोर जेबरात,अवैध तमंचा एवम वाहन के साथ गिरफ्तार।

बाराबंकी से शोभित शुक्ला की रिपोर्ट यूपीआजतक

*थाना देवा पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के जेवरात, अवैध तमंचा व घटना कारित करने में प्रयुक्त वाहन बरामद-*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना देवा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर आज दिनांक 24.03.2024 को अभियुक्त सुहेल पुत्र सलूहत निवासी खैरी पट्टी थाना तम्बौर जनपद सीतापुर को टीकापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 2.295 किग्रा0 जेवरात सफेद धातु, 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 अदद कारतूस जिन्दा .12 बोर तथा घटना कारित करने में प्रयुक्त स्विफ्ट कार UP 32 FL 8639 बरामद किया गया। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 177/2024 धारा 411/413 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सुहेल अपने एक अन्य साथी धीरज पुत्र संतराम निवासी हरिहरपुर थाना तम्बौर जनपद सीतापुर के साथ मिलकर स्विफ्ट कार से गांव/कस्बों में घूमकर रेकी करते हैं तथा चिन्हित मकान/दुकान में रात के समय चोरी की घटना कारित करते हैं। अभियुक्त धीरज उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
सुहेल पुत्र सलूहत निवासी खैरी पट्टी थाना तम्बौर जनपद सीतापुर

*बरामदगी-* जेवरात सफेद धातु कुल वजन 2.295 किग्रा0

1. हाथ फूल सफेद धातु- 08 अदद
2. पायल सफेद धातु- 44 अदद
3. बिछिया सफेद धातु- 33 अदद
4. ब्रेसलेट सफेद धातु- 16 अदद
5. ताबीज सफेद धातु- 20 अदद
6. कमर का बिछुआ सफेद धातु- 01 अदद
7. गले का हार सफेद धातु- 04 अदद
8. हाथ का कड़ा सफेद धातु- 04 अदद
9. कमर का गुच्छा सफेद धातु- 01 अदद
10. जूड़ा का कांटा सफेद धातु- 01 अदद
11. चेन सफेद धातु- 04 अदद
12. चांदी का तार सफेद धातु- 01 गुच्छा
13. स्वास्तिक सफेद धातु- 01 अदद
14. 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 अदद कारतूस
15. प्रयुक्त स्विफ्ट कार UP 32 FL 8639

*पुलिस टीम-*
1. श्री अनिल पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना देवा जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 श्री दौमित्र सेन रावत थाना देवा जनपद बाराबंकी
3. हे0का0 सौरभ सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी
4. का0 राम प्रकाश, का0 अतुल कुमार थाना देवा जनपद बाराबंकी

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.