बाराबंकी21जनवरी*कानूनगो के सहायक ने दबंग तहसीलदार के धमकी से छूब्द होकर तहसील परिसर में आत्महत्या की कोशिश की*
मेराज अहमद
हैदरगढ़ बाराबंकी प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कानूनगो के सहायक सुरजीत सिंह उर्फ लालचंद सिंह पुत्र उदयकुमार सिंह निवासी नबीपुर मजरे फिरोजाबाद विकास खंड त्रिवेदीगंज कई वर्षो से तहसील हैदरगढ़ में लेखपाल कानूनगो के साथ सहायक (मुंशी) के रूप में काम करते आ रहे हैं बीते दिनों एक प्रकरण को लेके तहसील दार हैदरगढ़ ने अपने चैम्बर में बुला कर aa मर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दे डाली की तुम्हारे ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करूंगा आज के बाद तहसील में दिखाई मत पड़ना
आज 21 जनवरी को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी की अधयच्छता में तहसील दिवस आयोजित हुआ था पीड़ित व्यक्ति तहसील परिसर में था दबंग तहसीलदार की नजर सुरजीत सिंह पर पड़ गई तहसीलदार
शशी कुमार त्रिपाठी ने आज दोबारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहने लगे की तुमको बताया था की मेरे रहते हुए तहसील परिसर में नजर मत आना गाली गलौज भी दी
पीड़ित व्यक्ति ये अमर्यादित व्यवहार सहन न कर पाया पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली जिससे तहसील परिसर में अफरा तफरी मच गई आनन फानन पुलिस बल की सहायता से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया
*तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यछ राम अचल मिस्र ने आरोप लगाया है की तहसील कार्यालय दलालों का अड्डा बना हुआ है जमीन के मसलों को लेकर 6 लाख 8 लाख तक सौदा होता है यहां तहसील कार्यालय में कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक बिना घुस के कोई काम नही करते है तहसील में जमे हुए भ्रष्ट कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाय*
पीड़ित के घर वालो को इस घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंच गए पीड़िता की पत्नी इंदू सिंह ने तहसीलदार वा अन्य लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की मांग की है तहसील प्रशासन ने मामला गंभीर होते ही पूरा परिसर छावनी में तब्दील करवा दिया
वरासत दाखिल खारिज पट्टा आदि कामों के लिए बिना घुस दिए कोई कार्य नहीं होता है तहसील परिसर में
*तहसीलदार की कार्यसैली से अमीन चपरासी सभी परेशान है*

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*