बाराबंकी20अप्रैल24*मुख्य वन संरक्षक ने की मनोज शुक्ला के प्रयासों की सराहना
रामनगर-बाराबंकी। प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक परियोजना डॉ के इलांगों ने शनिवार को वन विभाग के आलाधिकारियों के साथ थाना मोहम्मदपुर खाला के ग्राम जैतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मनोज शुक्ला के फार्म हाउस पहुंचकर वानिकी का निरीक्षण कर प्रसन्नता जाहिर की। फिर वानिकी क्षेत्र में मुख्यमंत्री से सम्मानित मनोज शुक्ला के द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के पेड़ों को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने वानिकीय क्षेत्र में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने वाले मनोज शुक्ला से लोगों को जागरूक करने को कहा। जिस पर मनोज शुक्ला ने बताया कि उनकी प्रेरणा से आसपास के जनपदों में लगभग 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान एसडीओ बीपी सिंह, डिप्टी रेंजर मोहित श्रीवास्तव समेत वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ13अक्टूबर25*InvestUP की शासी निकाय की पहली बैठक में प्रदेश के औद्योगिक निवेश ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
मुजफ्फरनगर13अक्टूबर25*दिल्ली में SSP संजय कुमार वर्मा को राष्ट्रीय सम्मान
नई दिल्ली13अक्टूबर25*अब बिना डॉक्यूमेंट जमा किए निकाल सकेंगे PF से पूरा पैसा, EPFO ने किया बड़ा ऐलान..!*