बाराबंकी20.09.2024*झाड़-फूक के बहाने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*
दिनांक- 20.09.2024 को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दिया गया कि दिनांक- 18.09.2024 को सायं करीब 06:00 बजे, उसकी नाबालिक पुत्री पड़ोस में रहने वाले हबीब अहमद पुत्र स्व0 सईद अहमद, जो झाड़ फूंक का काम करता है, के घर बीमार भाई के लिए पानी फुंकवाने (झाड़ फूंक) गई थी। हबीब अहमद उपरोक्त द्वारा पुत्री के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत की गई तथा विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 828/2024 धारा 74/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
महिला अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम को शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। आज दिनांक-
20.09.2024 को कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हबीब अहमद पुत्र स्व0 सईद अहमद निवासी शाही मस्जिद के पीछे मोहल्ला बेगमगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
अभियुक्त हबीब अहमद पुत्र स्व0 सईद अहमद निवासी मो0 बेगमगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार त्रिपाठी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 श्री पप्पू, उ0नि0 श्री प्रदीप यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
3. हे0का0 संजय, का0 जाबिर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।