बाराबंकी 31 मार्च 24*डीएम ने किया जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
बाराबंकी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सत्येंद्र कुमार झा जिले में 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में बनाए गए जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित मातहत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयोग को सूचनाओं का ससमय प्रेषण करने, आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों का समय से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। कहा कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट से कोई शिकायत आने पर उसे रजिस्टर में नाम, विभाग का नाम, मोबाइल नम्बर सहित अंकित अवश्य करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि सभी गाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में हैं या नही।एफएसटी तथा एसएसटी टीमों की लोकेशन की जानकारी रखने, उनकी गाड़ियों में जीपीएस के माध्यम से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में करवाने, सी-विजिल में तैनात कार्मिकों से एनजीएसपी पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

More Stories
बाँदा 17 फ़रवरी 26*गिरफ्तारी न होने से संविदा विद्युत कर्मी धरना आंदोलन पर बैठे*
लखनऊ 17 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……….
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें.