बागपत21जनवरी2023*नेशनल शूटिंग पदक विजेता किए पुरस्कृत
बिनौली।
जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को हुए कार्यक्रम में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता निशानेबाजों को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
झारखंड प्रांत के रांची शहर के सफायर इंटरनेशनल स्कूल में नौ से 15 दिसंबर तक सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप हुई। जिसमे स्कूल के छात्र यश तोमर ने एयर पिस्टल की 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की स्पर्धा में 385/400 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। जबकि बालिका वर्ग में छात्रा अक्षिता सोलंकी ने 373/400 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। पदक विजेता निशानेबाजों को स्कूल प्रबंधक प्रो.बलजीत सिंह आर्य व प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य,उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, खेल शिक्षक अश्वनी तोमर, जितेंद्र आर्य, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, ऋषिपाल सिंह, सुनीता धामा, सविता सिंह, नैना आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो परिचय। जिवाना के गुरुकुल स्कूल में पदक विजेता शूटरों को पुरस्कृत करते शिक्षक।

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*