April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*

बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*

बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा – आपको बता दें कि पूरा मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, बता दें कि पीड़ित बाहर रहकर मजदूरी करता है घर पर पत्नी व नाबालिक बच्चे
रहते है |
पीडित कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत का निवासी है , पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक गाँव के ही रामनरेश पुत्र श्रीपाल यादव व सुखेन्द्र पुत्र रामनरेश तथा सतेन्द्र पुत्र
रामराज व धान्धू पुत्र रामनरेश जी गाँव के दबंग व गुण्डा किस्म के है व सुखेन्द्र हिस्ट्रीशीटर है।
पीड़ित के परिवार के लडके को रामराज की पुत्री साथ रखे है तथा माननीय उच्च न्यायालय
इलाहाबाद से आदेश भी प्राप्त कर लिया है, जिससे पारिवारिक होने के नाते रंजिश मानते है,
पीड़ित की पत्नी दिनांक 12.03.2026 दिन में 3:00 बजे अपने खेत बनकट हार में लाही काट
रही थी तभी एक गाँव का सुखेन्द्र पुत्र रामनरेश यादव रंजिश के कारण हाथ में तमंचा लहराते हुए पीड़ित की पत्नी को बुरी नियत से पकड़ लिया और छेड़खानी किया पत्नी द्वारा शोर मचाने पर जान से
मारने की धमकी दिया , पीड़ित की पत्नी डर कर घर आई तो खेत में पडी कटी 10 बोझ लाही
सुखेन्द्र अपने लोगो के साथ ले गया जिसकी शिकायत थाना प्रभारी कमासिन को दिया था,
किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुयी और कोई कार्यवाही न होने पर पुनः दिनांक 28.03.2026 की
शाम 5:30 बजे पत्नी जब गेंहू काट रही थी तो गांव का रामनरेश पुत्र श्रीपाल यादव व सुखेन्द्र
पुत्र रामनरेश व धान्धू पुत्र रामनरेश व सतेन्द्र पुत्र रामराज यादव पुनः पत्नी का गाली-गलौज
व जान से मारने की धमकी देते खेत से भगा दिया और पत्नी के सामने खेत में करीब 1 बीघा
गेंहू की फसल जलाकर नष्ट कर दिया पत्नी के मना करने पर पीड़ित की पत्नी को गाली गलौज करते हुए कहा कि
जाओ नहीं तुम्हे भी इसी आग में फेंक देंगे।
जिससे पीडित का लगभग 15000.00 रुपये की गेंहू
की फसल जलाकर नष्ट कर दिया |
जिसकी शिकायत प्रार्थना-पत्र थाना कमासिन में दिया
किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुयी |
अभियुक्तगणों की उठा बैठी पुलिस चौकी व
थाना कमासिन में है, जिससे पीड़ित व पीडित की पत्नी को उल्टा जेल भेज देने की धमकी देते है |

अभियुक्तगणों की डर से पीड़ित व पत्नी घर से नहीं निकलते न खेत जाते और गाँव छोडकर न
जाने पर बराबर रोज जान से मार डालने की धमकी देते है |

मांग है कि उक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई करें ।

Taza Khabar