April 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा13अप्रैल26*में दहेज हत्या का मामला, पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार

बांदा13अप्रैल26*में दहेज हत्या का मामला, पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार

बांदा13अप्रैल26*में दहेज हत्या का मामला, पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा – आपको बता दें कि पूरा मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई,बता दें कि बांदा के पोडाबाग इलाके में एक दहेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला की जलाकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पिता मुश्ताक राईन ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सना की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है और अब उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

मुश्ताक राईन ने पुलिस अधीक्षक बांदा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी बेटी सना की शादी 10 साल पहले जमील उर्फ बबलू से हुई थी। 31 मार्च 2026 को सना की जलाकर हत्या कर दी गई और अब आरोपी फरार हैं।

पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपियों में से तीन – जमील उर्फ बबलू, इमरान उर्फ शानू और इरफान उर्फ रीनू अभी भी फरार हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने इस मामले को निपटाया नहीं तो उन्हें भी जान से मार दिया जाएगा।
मुश्ताक राईन ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है कि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Taza Khabar