June 18, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा07सितम्बर* प्रबुद्ध सम्मेलन में मानवेंद्र सिंह ने बताई योगी और मोदी की उपलब्धियां

बांदा07सितम्बर* प्रबुद्ध सम्मेलन में मानवेंद्र सिंह ने बताई योगी और मोदी की उपलब्धियां

बांदा07सितम्बर* प्रबुद्ध सम्मेलन में मानवेंद्र सिंह ने बताई योगी और मोदी की उपलब्धियां

बांदा ब्यूरो।। भाजपा को मजबूत करने में यहां बैठे हर शख्स का हाथ है। आज इस सभागार में बैठे लोगों के चेहरे यही बयां कर रहें हैं। इससे प्रतीत होता है कि यह पार्टी कार्यकर्ता नहीं है, प्रबुद्धजन है। भाजपा ऐसे प्रबुद्ध सम्मेलन चलाकर चर्चा और परिचर्चा कर रही है, उनकी राय भी जान रही है।
इसका यही उद्देश्य है कि पार्टी को प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। यह बातें भाजपा के बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित सदर विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।
उन्होने कहा आज भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। यूपी में ढाई करोड़ सदस्य है। वर्ष 2014 से अब तक जो भी चुनाव यूपी और देश के अन्य राज्यों में हुए हैं, उसमें भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है।यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और विकास से संभव हो सका
कहा कि दुनिया के सभी देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं, यह संभव हुआ केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण। मानवेंद्र सिंह नें कहा कि भारत विश्व में सुपर पॉवर सभी कल्याणकारी कार्यों को लेकर बनना चाहता है।
इसे पहचान देने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। हर व्यक्ति को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। तभी न्यू इंडिया का सपना साकार हो सकेगा। कहा योगी राज में गुंडा राज समाप्त हुआ है। विशिष्ट अतिथ पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी नें किसानों को गुमराह करने का विपक्ष पर आरोप लगाया ।
इससे पूर्व सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन में वरिष्ठ चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, साहित्यकार उपस्थित हैं। अपील किया की हर घर तक केंद्र व राज्य की नीतियों को पहुंचाया जाए। उद्देश्य है कि हर वर्ग को केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ मिल सके।जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सांसद आरके पटेल आदि नेताओं नें भी सम्मेलन को संबोधित किया।

यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.