*ब्रेकिंग न्यूज
बांदा02अगस्त2023*शराबी बोलेरो चालक ने गोवंश को मारी टक्कर।
एक गोवंश की हुई मौत, और दूसरी बुरी तरह से हुई घायल, को लगभग 100 मीटर तक घसीटा, विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने कोतवाली नगर में दी तहरीर*
बांदा, 02 अगस्त 2023
**बांदा से मदन गुप्ता की रिपोर्ट**
बांदा से**उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में गोवंश की घटनाओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं एक बड़ी घटना 01 अगस्त की रात्रि को फिर घटित हो गई। वहीं जानकारी मिली कि लगभग रात्रि 9:00 बजे के आसपास एक बोलेरो गाड़ी ने चिल्ला रोड कताई मिल के पास रोड के किनारे बैठे हुए 2 गोवंश को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी तरफ बोलेरों चालक दूसरी गोवंश के गाड़ी के पीछे फंस जाने पर भी लगभग 100 मीटर तक घसीट कर एक गौवंश को ले गया। इस दौरान कुछ राहगीरों द्वारा उसे कैसे भी करके पकड़ा गया अन्यथा की स्थिति में वह भाग जाता। मौके पर पाया गया कि गाड़ी चालक शराब के नशे में था और उसका साथी भी शराब के नशे में था। इस दौरान राहगीरों के द्वारा गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों को सूचना दी गई जिसपर तुरंत ही विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। इस दौरान प्रशासन मौके पर रहा और पशु विभाग की टीम मौके पर रही। नगरपालिका की टीम भी मौके पर रही, रात्रि लगभग 11:00 बजे एक गो वंश का अंतिम संस्कार करवाया गया जबकि दूसरी गोवंश को नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में भिजवाया गया।
इस संबंध में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति द्वारा थाना नगर कोतवाली में तहरीर दी गई और वाहन चालक के ऊपर ठोस कार्यवाही करने की मांग की गई है।
वहीं समिति के जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन सब घटनाओं को रोकने हेतु जनपद की गौशालाओं को पुनः संचालित किया जाना अति आवश्यक है जिससे आमजन और गोवंश दोनो ही सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करे और गौशालाओं को पुनः संचालित करने का कार्य करे क्युकी गोवंश और आम जनमानस दोनो की ही सुरक्षा इसी में निहित है।
इस मौके में उपस्थित जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति नगर मंत्री सूरज गुप्ता संतोष धुरिया आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*