February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा22जुलाई23*जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा में एक कार्यशाला का आयोजन कराया गया।

बाँदा22जुलाई23*जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा में एक कार्यशाला का आयोजन कराया गया।

बाँदा22जुलाई23*जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा में एक कार्यशाला का आयोजन कराया गया।

जिसमें विद्यार्थियों हेतु लाइफ स्किल कोपिंग स्किल सिखाया गया।
**मदन गुप्ता रिपोर्ट**
बांदा से –कार्यशाला में मनोरोग चिकित्सक डॉ हरदयाल ने बताया कि बच्चों में जीवन कौशल सिखाना आवश्यक है ताकि उन्हें इस बात का अंदाजा हो सके कि वे अपने जीवन में क्या हासिल करना चाहते हैं और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वे यह याद कर सकें कि वे किस प्रकार का व्यक्ति बनना चाहते हैं। अपने प्रयासों को बच्चों को मनोरंजक और आकर्षक तरीके से शिक्षित करने पर केंद्रित करें ताकि वे अपने मूल्यों और प्रतिभाओं के प्रति आश्वस्त हो सकें! परीक्षा के समय एंजाइटी हो जाती है जिस से बचने के लिए बच्चों द्वारा सभी विषयों को समझकर याद करना चाहिए एवं अपने शिक्षकों का सहयोग लेना चाहिए उन्होंने बताया कि लोगों को अवसाद, ओसीडी, और सिजोफ्रेनिया जैसे रोग हो जाते हैं इससे बचने के लिए ठीक प्रकार का खान- पान परिवार के बीच आपसी प्रेम और मेलजोल रखना अति आवश्यक है। साइकेट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ ने बताया कि यदि किसी को मिर्गी और हिस्टीरिया के दौरे आते हैं तो इसका इलाज जिला चिकित्सालय पुरुष बांदा व मेडिकल कॉलेज में भी किया जाता है।
अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों मे एकाग्रता की कमी, याददाश्त कमजोर होना बहुत अधिक बढ़ रहा है उसका कारण कहीं ना कहीं मोबाइल भी है। जितना कम से कम हो सके मोबाइल का प्रयोग करें। प्रत्येक विषय पढ़ने के लिए टाइम टेबल बनाएं सुबह उठकर प्राणायाम तथा योग जरूर करें। शिविर में सहायक अशोक कुमार तथा अनुपम त्रिपाठी ने पंपलेट बांटकर बच्चों को जागरूक किया। शिविर में प्रधानाचार्य श्री धनराज कोटार्य ने आई हुई टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में बच्चों से प्रश्न पूछ कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। जिसमें आकांक्षा, काजल यादव, कुंती देवी, महेंद्र सिंह, प्रांजल वर्मा ,मनीष साहू ,प्रबल त्रिपाठी, पूजा वर्माखातू, मयंक वर्मा ,नाजिया खातून आदि बच्चे सम्मिलित रहे। जागरूकता शिविर ले अध्यापक शैलेंद्र सिंह एवं अन्य अध्यापकों ने अपना पूर्ण सहयोग किया।

Taza Khabar