April 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा 6 जनवरी 26*राइफल क्लब मैदान की नीलामी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

बाँदा 6 जनवरी 26*राइफल क्लब मैदान की नीलामी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

बाँदा 6 जनवरी 26*राइफल क्लब मैदान की नीलामी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,नीलामी नहीं रुकी तो होगा उग्र आंदोलन: राजेश दीक्षित

यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

**बांदा से**। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेस ने राइफल क्लब मैदान की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कैंप कार्यालय से नारेबाजी करते हुए शहर के मध्य बाबूलाल चौराहा स्थित राइफल क्लब मैदान पहुंचे, जहां शासन, प्रशासन एवं बांदा विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि शासन और प्रशासन की मिलीभगत से बांदा विकास प्राधिकरण आगामी 21 जनवरी 2026 को राइफल क्लब मैदान की नीलामी की तैयारी कर चुका है। कांग्रेस इस जनहित के मुद्दे पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से नहीं रोका गया तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मैदान को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। अभी यह सांकेतिक धरना था, लेकिन नीलामी के दिन उग्र प्रदर्शन कर नीलामी को रोका जाएगा, चाहे इसके लिए जेल ही क्यों न जाना पड़े। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों एवं बुद्धिजीवियों के समक्ष कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी सदस्य भगवान दीन गर्ग, आदि शक्ति दीक्षित, पवन देवी कोरी, मुमताज अली, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट तथा बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चन्द्र द्विवेदी एडवोकेट ने अपने-अपने विचार रखे और मैदान को बचाने के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा एडवोकेट, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मेराज खान, जिला महासचिव कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, प्रवक्ता राममिलन पटेल एडवोकेट, कांग्रेस सभासद इरफान खान, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, रूपा सिंह, शन्नो बेगम, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, बाबूराम निषाद, सर्वेश गुप्ता, आरिफ निजामी, छेदीलाल धुरिया, इस्लाम, सेवालाल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन एवं जिले-शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट द्वारा किया गया।

Taza Khabar