February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा 10 फ़रवरी 26*बाल विवाह रोकथाम को लेकर दिलाई गई शपथ*

बाँदा 10 फ़रवरी 26*बाल विवाह रोकथाम को लेकर दिलाई गई शपथ*

बाँदा 10 फ़रवरी 26*बाल विवाह रोकथाम को लेकर दिलाई गई शपथ*

यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा* दिनांक 9-2-2026 भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए सभी को जागरुक होने की है जरूरतः श्रवण कुमार
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्ति भारत अभियान का एक सशक्त संदेश दिया गया है। अब बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठा रहा है। बांदा जिला को बाल विवाह से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। इस अभियान की सफलता में संस्थान को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आमजनों का भी अच्छा सहयोग रहा
100 दिन का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर चलाए जा रहे 30 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति रथ निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है
संस्थान के सचिव और परियोजना निदेशक श्रवण कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि हम सभी का उद्देश्य भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है। आगामी 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले में बाल विवाह के खिलाफ विभिन शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मंदिरों और जन समुदायों के साथ एतिहासिक स्थलों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है
विनोद कुमार ने कहा कि समाज में अशिक्षा और अज्ञानता बाल विवाह को बढ़ावा देता है, इसलिए हम सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। बच्चों को पढ़ने लिखने का अवसर प्रदान कर उसे देश निर्माण में अपना योगदान देने को सशक्त और सार्थक बनाया जा सकता हैं। बांदा के सभी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों से अपील कि गई हैं की वे बाल विवाह के खिलाफ इस मुहिम में शामिल हों। सभी के सामूहिक प्रयास से ही इस सामाजिक बुराई को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान, बांदा के संयुक्त तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग आयोजित किया जा रहा है इस अभियान में सभी को हेल्पलाइन नंबरों जैसेपुलिस को 112 नo, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 और महिल हेल्पलाइन 181 व लड़की 18साल और लड़के की 21 साल के बाद शादी करने में सरकार सामूहिक विवाह में शादी करने को लेकर जागरूक किया गया इस अभियान में विनोद कुमार, शिवम यादव, सूरजभान, संतोष कुमार वर्मा व अन्य लोग रहे।