बहराइच12मई*दुर्लभ वन्य जीव सेही के साथ शिकारी को पकड़ा
बहराइच। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग आकाश दीप बधावन के नेतृत्व में अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में गश्ती दल द्वारा एक शिकारी को पकड़ा गया। कतर्नियाघाट रंेज अन्तर्गत बिछिया बीट के बाघ संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर संरक्षित दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव सेही का शिकार कर ले जाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए शिकारी की पहचान कमेर आलम पुत्र जबील अहमद निवासी ग्राम कतकहीपुरवा माशाकाला थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती के रूप में की गई। पकड़े गए शिकारी के पास से एक अदद प्लास्टिक का फंदा, दो अदद प्लास्टिक कैरेट व एक अदद जीवित अवस्था में सेही को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में वन दरोगा पवन कुमार शुक्ला, वन रक्षक शिव कुमार शर्मा, वन रक्षक योगेश प्रताप सिंह, वन रक्षक अब्दुल सलाम शामिल रहे।
रिपोटः-
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच।
दिनांकः-12 अप्रैल 2022
मो.9792114006, 9415593246

More Stories
रोहतास 3 अप्रैल 26*पूंजीगत व्यय (CAPEX) के अंतर्गत आवंटित राशि ₹317.60 करोड़ की राशि शत प्रतिशत खर्च की गई।*
कानपुर नगर 3 अप्रैल 26*”फार्मर रजिस्ट्री” नहीं करा पाने वालों को एक और मौका, कानपुर में 6 अप्रैल से बड़ा अभियान
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल 26 जयनगर-घुरना पथ के मजबूतीकरण का शुभारंभ : मंत्री ने किया शुरुआत