बहराइच08फरवरी*ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ जिलाध्यक्ष बनाये गए फ़राज़ अन्सारी,,,,*
*संगठन के फैसले से सदस्यों एवं पदाधिकारियों में दौड़ी खुशी की लहर,,,,,,,*
बहराइच। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ प्रदेश अध्यक्ष शमीम अंसारी ने बहराइच निवासी तेज तर्रार पत्रकार फराज अन्सारी को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। जारी पत्र के मुताबिक ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ रजि. संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति एवं राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार कुतुबुद्दीन अंसारी की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष द्वारा फराज अंसारी को बहराइच जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपने की घोषणा की गई है। वहीं फराज अन्सारी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। फराज अन्सारी ने बताया कि उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। ऐसे में वह संगठन के दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे और जल्द ही संगठन की मजबूती को लेकर एक विशेष मुहिम चलाते हुए वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएंगे।

More Stories
मथुरा 14 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 14 मार्च 26 माननीय राष्ट्रपति महोदया का आगामी जनपद भ्रमण को लेकर वरिष्ठ पुलिस एक अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण
प्रयागराज १४ मार्च 26*नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी।