बहराइच02जुलाई*जन चौपाल में मनाया गया जिलाधिकारी का जन्म दिवस
बहराइच । तहसील पयागपुर अन्तर्गत गंगवल कस्बा में आयोजित जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए लोगों से अपील की गयी कि सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाकर अपनी आय एवं जीवन स्तर में सुधार लायें। चौपाल के दौरान डीएम ने स्थानीय नागरिकों को फायर स्टेशन की स्थापना के लिए बधाई दी। चौपाल में उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एन. त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों द्वारा मौजूद लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। चौपाल का संचालन राजा गंगवल के प्रतिनिधि जीत प्रताप सिंह ने किया।
जन चौपाल के दौरान आयोजक राजा गंगवल उदय प्रताप सिंह व विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र का जन्मदिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, राजा गंगवल के अनुज कृष्ण प्रताप सिंह सहित क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को साड़ी का वितरण भी किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट रामनिवास चंचल
युपीआज तक न्यूज बहराइच
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

More Stories
हरिद्वार 14 फरवरी 2026*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*