शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
बक्सर06अगस्त23*स्टेशनों पर सुविधा बढ़ने से व्यापार एवं रोजगार को मिलेगी गति: अश्विनी चौबे*
– पूर्व की सरकारों ने छोटे स्टेशनों पर कभी नहीं दिया ध्यान
– रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिले इसके लिए कटिबद्ध है मोदी सरकार
बक्सर।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने छोटे स्टेशनों के विकास पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। मोदी सरकार ने ऐसे स्टेशनों की सुध ली, और उन्हें विकसित किया जा रहा है। इससे व्यापार और रोजगार को गति मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे रविवार को डुमराव रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साथ, देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास समारोह के दौरान उपस्थित रेल यात्रियों एवं जनता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 6 अगस्त का दिन भारतीय रेलवे एवं रेल से यात्रा करने वाले करोड़ों लोगों के लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का डुमरांव में साक्षी बना। भारत की प्रगति का आधार देश के रेलवे स्टेशन है। देश की गति भी रेलवे से है। देश की प्रगति में भी रेलवे का बड़ा योगदान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने छोटे-छोटे स्टेशनों को विकसित करने का संकल्प लिया है। यह एक नेक पहल है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेगा। साथ ही पर्यटन को भी गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बक्सर वासियों की तरफ से प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बक्सर संसदीय क्षेत्र के चार रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। इसमें पहले चरण में डुमराव, रघुनाथपुर, दुर्गावती का पुनर्विकास हो रहा है। दूसरे चरण में चौसा को शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बताया कि बक्सर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में बक्सर रेलवे स्टेशन रोल मॉडल बनेगा। अध्यात्मिक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बक्सर महत्वपूर्ण शहरों में शुमार है। यहां पर रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी से रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व का भी संकल्प लिया है। ये अमृत रेलवे स्टेशन इसके भी प्रतीक बनेंगे।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें