फाजिल्का10मई*लडक़ी संदीप कौर घर से लापता, पुलिस से की बरामद करवाने की मांग
अबोहर, 10 मई (शर्मा): नगर थाना नं. 1 की पुलिस को सोनू सिंह पुत्र गुरमेल सिंह ने नगर थाना के प्रभारी को प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की है कि उसकी 17 वर्षीय बहन संदीप कौर 26 अप्रैल को घर से लापता हुई थी। काफी तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी बहन संदीप कौर को बरामद करवाया जाये। लडक़ी की माता सिमरन कौर व पिता गुरमेल सिंह ने मांग की है कि उसकी बेटी को पुलिस जल्द से जल्द बरामद करवाये। लडक़ी के मोबाईल की लोकेशन निकलवाकर लडक़ी को बरामद किया जाये। जो भी इसमें दोषी है उसके खिलाफ कार्यवाई की जाये। नगर थाना पुलिस ने बताया कि लडक़ी की गुमशुदा की रिपोर्ट लिख दी गई है। मोबाईल की लोकेशन ट्रेस पर लगाई गई है। जल्द ही लडक़ी को बरामद किया जायेगा। इस मामले की जांच एएसआई गुरमेल सिंह कर रहे हैं।
फोटो:3, जानकारी देते लडक़ी के माता-पिता व लडक़ी फाईल फोटो।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*