फाजिल्का06जून*ननिहाल आई लडक़ी पुलिस ने की बरामद, करवाये 164 के बयान
लडक़ी ने मां-बाप के साथ जाने से किया इंकार, नारी निकेतन भेजा
अबोहर, 6 जून (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एएसआई सुखविंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल ने ननिहाल आई लडक़ी 16 वर्षीय सोनिया को पुलिस ने बरामद किया है। सोनिया को अदालत में पेश किया गया जहां उसके 164 के बयान करवाये गये। सोनिया ने अदालत को बताया कि वह अपनी जिंदगी जीना चाहती है। वह अपने मां बाप के घर नहीं जाना चाहती। अदालत ने उसे नारी निकेतन भेजने के निर्देश दिये। नगर थाना पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने लडक़ी के पिता शिव कुमार पुत्र वेद प्रकाश वासी पुरानी शुगर मिल श्रीगंगानगर निवासी ने पुलिस को दिये बयानों में बताया कि उसकी नाबालिग लडक़ी सोनिया को पड़ौस में रहने वाले युवक भगा कर ले गये हैं। पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 119, 03.06.2022 भांदस की धारा 363, 366ए, 120बी के तहत अभिषेक उर्फ सोनू पुत्र बहादुर सिंह, बहादुर सिंह पुत्र मनोहर लाल वासी पुरानी शुगर मिल श्रीगंगानगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियो को काबू किया जायेगा।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*