March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

फाजिल्का06जून*840 नशीली गोलियों समेत पिता पुत्र सहित तीन काबू

फाजिल्का06जून*840 नशीली गोलियों समेत पिता पुत्र सहित तीन काबू

फाजिल्का06जून*840 नशीली गोलियों समेत पिता पुत्र सहित तीन काबू
अबोहर, 6 जून (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह, एएसआई लेखराज व पुलिस टीम ने कल्लरखेड़ा के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि गंगानगर की ओर से एक ट्राला आता दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्राले को रोककर तलाशी ली तो ट्राले में से 840 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए पिता-पुत्र कंवलजीत उर्फ पप्पू पुत्र हरभगवान सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू पुत्र कंवलजीत सिंह वासी पत्ती पक्का गांव झबालकलां जिला तरनतारन, रोमनजीत पुत्र हरदेव सिंह वासी गग्गो बोआ जिला तरनतारन के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया जायेगा। एसपी अजय राज सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। स्टेट बार्डरों पर कड़ी नाकाबंदी जारी है। आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। राजस्थान से नशा लाकर पंजाब में बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। रिमांड के दौरान पूछताछ में जो बात सामने आयेगी उसी आधार पर अगली कार्यवाई की जायेगी।
फोटो: 2 पुलिस पार्टी व आरोपी

Taza Khabar