फाजिल्का06जून*1 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद की खुईयांसरवर पुलिस ने
अबोहर, 6 जून (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर व अन्य पुलिस पार्टी गुमजाल नाके पर तैनात थी कि राजस्थान की ओर से एक बस आरजे07 पीबी 2677 राठौर ट्रेवल आती दिखाई दी। बस को रोककर तलाशी ली तो उन्हें 1 बैग बस में मिला जिसमें 1 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। परंतु बैग का कोई मालिक नहीं बना। 5 घंटे पूछताछ के बाद बस को रवाना किया गया। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 68, 04.06.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर व अन्य पुलिस टीम ने अफीम अदालत में पेश किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है जल्द आरोपी को काबू किया जायेगा।
फोटो: 4, पुलिस पार्टी अफीम के साथ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 1 अप्रैल 26**कानपुर पुलिस को मिली नई रफ्तार: डायल 112 में शामिल हुईं 19 नई इनोवा कार!*
केरल 1 अप्रैल 26*40 रुपये कैश और 44 रुपये बैंक में—कुल सिर्फ 84 रुपये की संपत्ति के साथ चुनाव मैदान में उतरीं 26 वर्षीय आशना थंपी
लखनऊ1अप्रैल26*ऐशबाग के चर्चित डबल मर्डर केस में विधायक अभय सिंह समेत सभी आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।