फाजिल्का02जून*पुलिस द्वारा कड़ी नाकाबंदी जारी
अबोहर, 2 जून (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई विनोद कुमार, एएसआई राज सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने हनुमानगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की। इसी तरह नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार इंस्पैक्टर तथा ट्रैफिक पुलिस ने नेहरू पार्क के बाहर नाकाबंदी कर बिना नंबरी, बिना दस्तावेज वाले वाहनों के चालान काटे। कुछ वाहनों को बंद किया गया। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार व थाना नं. 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। अपने वाहनों की आर सहित अन्य कागजात साथ रखें। लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हें। पुलिस का सहयोग करें।
फोटो:6, वाहनों की चैकिंग करते व चालान काटती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बरेली ३० मार्च 26*मुस्लिम युवक से मारपीट और नारे लगवाने के मामले में बजरंग दल से जुड़े ऋषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
लखनऊ30मार्च26* सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति-पत्र का वितरण किया
अयोध्या30 मार्च 26*उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का परिणाम घोषित हुआ।