फाजिल्का पंजाब23अक्टूबर*15 किलो चूरा पोस्त सहित आरोपी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 अक्तूबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी प्रगट सिंह, बलविंद्र सिसंह व अन्य पुलिस पार्टी गांव दानेवाला सतकोसी पुल के निकट जा रहे थे कि सामने से एक युवक सिर पर गट्टा लिए आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोक कर तलाशी ली तो उसमें से 15 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान करण सिंह सांग सिंह वासी उठवालिया थाना देशू जिला जोधपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:8, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें