August 5, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज4अगस्त25* गंगा और यमुना ने धारण किया रौद्र रूप,भयावह हो रही हालत,बाढ़ और अंधेरे में डूबे 180 गांव*

प्रयागराज4अगस्त25* गंगा और यमुना ने धारण किया रौद्र रूप,भयावह हो रही हालत,बाढ़ और अंधेरे में डूबे 180 गांव*

प्रयागराज4अगस्त25* गंगा और यमुना ने धारण किया रौद्र रूप,भयावह हो रही हालत,बाढ़ और अंधेरे में डूबे 180 गांव*

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।चेतावनी बिंदु को पार करने के बाद गंगा-यमुना खतरे के निशान से कई मीटर ऊपर बह रही हैं।प्रयागराज और कौशांबी में 250 से अधिक गांव और मोहल्ले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं,इनमें ज्यादातर गांव-मोहल्ले प्रयागराज के हैं।खतरे का निशान 84.734 मीटर पार करने के बाद गंगा और यमुना का जलस्तर 86 मीटर के पार पहुंच गया है।जलस्तर में वृद्धि जारी है।स्थिति काफी भयावह होती जा रही है।

प्रयागराज शहर के कई कछार के बाद अब शहर के कई पॉश इलाके भी बाढ़ की चपेट में आ रहे हैं।प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुट गया है।जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो 1978 का रिकॉर्ड टूट सकता है।सोमवार को यमुना का नैनी में 86.04 (+50) और गंगा का फाफामऊ में 86.03 (+54) जलस्तर रिकॉर्ड किया गया।

*पढ़ाई-लिखाई के साथ आवागमन ठप*

180 से ज्यादा मोहल्ले और गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है,पठन-पाठन ठप हो गया है।प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित किया है।वहीं दूसरी ओर प्रयागराज और कौशाम्बी में झमाझम बारिश हुई।प्रयागराज में ही लगभग 62 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।कौशाम्बी में तीन स्थानों पर कच्चे मकान ढह गए। इनकी चपेट में आने से प्रेमा देवी और उनकी बेटी साधना समेत तीन लोगों की मौत हो गई।जबकि पांच लोग घायल हो गए।गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने से शहरी क्षेत्र का यमुना बैंक रोड, यमुनापार का लेड़ियारी और गंगापार का गोड़वा उपकेंद्र जलमग्न हो गया है। 20 से अधिक ट्रांसफॉर्मर बाढ़ की चपेट में हैं।इससे जिले के 180 से अधिक मोहल्लों और गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।विद्युत विभाग ऊंचाई पर बने मकानों में दूसरी लाइन से आपूर्ति करने के प्रयास में जुटा है।

*इन जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित*

हनुमान मंदिर दारागंज,छोटा बघाड़ा,मक्का मस्जिद,गड्ढा कॉलोनी,नेवादा,गंगानगर,पत्रकार कॉलोनी कछार,हड्डी गोदाम, सर्कुलर रोड स्थित गली नंबर 21,राजापुर ओम गायत्री नगर, सलोरी,करेलाबाग कछार,म्योराबाद कछार,आजाद नगर करेली,मोरी,भरद्वाज गंगा कछार,शम्सनगर,जेके नगर आदि मोहल्लों के ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए।मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई है।ऊंचाई पर बने मकानों की बिजली करीब चार घंटे बाद दूसरी लाइन से चालू कराई गई। जलमग्न घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही।वहीं सुबह यमुना बैंक रोड उपकेंद्र में पानी घुस गया,जिससे 10 से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।तीन घंटे बाद गऊघाट और कीडगंज उपकेंद्र से आधे हिस्से की आपूर्ति बहाल कराई गई।

बाढ़ आने पर बिजली कटौती की समस्या हो जाती है। अगर इसका कोई इंतजाम कर दिया जाए तो समस्या कम हो सकती है। – मोहम्मद नोमान, सादियाबाद

बाढ़ की वजह से यहां का ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह से डूब गया है। जो मकान पानी के अंदर हैं वहां पर बिजली नहीं आ रही है। मोहम्मद इमरान, सादियाबाद

इस समस्या का समाधान निकालना होगा क्योंकि हर बार सलोरी, सादियाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में बाढ़ आते ही बिजली प्रभावित हो जाती है। मोहम्मद रहीम, सादियाबाद

*ग्रामीण क्षेत्रों का और भी खराब हाल*

यमुनापार का लेड़ियारी उपकेंद्र पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है।लगभग 60 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।बलुहा में 11 केवी की लाइन पानी में डूब गई है।बरसैता में डबल पोल पानी की चपेट में हैं।गंगापार के गोड़वा उपकेंद्र में पानी भरने से 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

*बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में नहीं बहाल होगी बिजली आपूर्ति*

बाढ़ से बिजली गुल होने के बाद बक्शी बांध,अशोक नगर, तेलियरगंज,करेली द्वितीय उपकेंद्र पर लोग पहुंच गए।मुख्य अभियंता प्रथम राजेश कुमार ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की बिजली बहाल नहीं होगी।

*गंगा,यमुना का ऐसे बढ़ा जलस्तर तो टूट सकता है 1978 का रिकार्ड*

गंगा और यमुना का जलस्तर एक सप्ताह से दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।यही हालत रही तो अगले कुछ दिनों में ही 1978 का रिकार्ड टूट जाएगा।केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार गंगा फाफामऊ में 88.390 मीटर तो यमुना का नैनी में 87.990 मीटर तक पहुंचने का रिकार्ड दर्ज है।रविवार की रात तक गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 85.87 मीटर और यमुना का जलस्तर नैनी में 85.82 मीटर रिकार्ड किया गया।अभी दो दिन जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।इसे लेकर प्रशासन की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है।

*आंकड़ों पर करें गौर*

आंकड़ों पर गौर करें तो फाफामऊ में साल 2021 में अधिकतम जलस्तर 86.04, साल 2022 में 85.93,साल 2023 में 81.250 मीटर और साल 2024 में 84.07 मीटर रहा था। इस साल 2025 में लगातार गंगा और यमुना का बढ़ता जलस्तर खतरे का संकेत दे रहा है।

*हजारों लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी*

प्रयागराज शहर में नालों की ठीक तरह से सफाई न होने और बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ने से 50 से अधिक मोहल्लों के हजारों लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया है। कई स्थानों पर पेड़ और घर गिर गए है।

*पूर्व पार्षद ने ये कहा*

पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह ने कहा कि दो साल से एसटीपी नहीं चलाई जा रही है।इस कारण गंदा पानी घरों में घुसा है।अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि जलभराव की स्थिति चिंताजनक नहीं है। क्षेत्र में पानी घुसने से कुछ दिक्कत जरूर हुई है।

*केन,चंबल और बेतवा में भी बढ़ रहा तेजी से पानी*

गंगा और यमुना के साथ ही केन,चंबल और बेतवा का पानी भी तेजी से बढ़ रहा है।कई दिनों से पानी का दबाव बढ़ने से जिले की 10 से अधिक सड़कों पर आवागमन बंद हो गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने सभी गेट बंद कर दिए हैं।बाढ़ से बचाने के लिए इन नदियों के किनारे पर नगर की ओर बक्शी बांध,बेनी बांध,यमुना बांध नंबर एक और दो बनाए गए हैं।वहीं नगर के निचले हिस्से में जल निकासी के लिए बक्शी बांध,मोरी गेट,बलुआघाट,मम्फोर्डगंज और यमुना गेट नंबर एक और दो,यमुना बैंक रोड,कटघर सहित चार अस्थाई पम्पिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

*बारिश से अल्लापुर और टैगोर टाउन संग कई मोहल्लों में हो गया जलभराव*

बाढ़ के बीच रविवार को बारिश ने शहर के लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी।स्लूज गेट बंद होने से कई मोहल्लों में घुटने तक पानी भर गया।सबसे ज्यादा खराब हालत अल्लापुर क्षेत्र की रही।यहां दर्जनों घरों में पानी घुस गया।अल्लापुर में सबसे अधिक खराब हालत बाघंबरी हाउसिंग स्कीम और मटियारा रोड आदि स्थानों की रही।यही हालत सोहबतियाबाग,न्यू सोहबतियाबाग,आलोपीबाग,बाई का बाग,रामबाग,
तुलारामबाग,जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन समेत अन्य इलाकों की भी रही।बाढ़ से बक्शी बांध स्थित स्लूज गेट और त्रिवेणी बांध स्थित मोरी गेट बंद कर दिया गया।यहां पंपों से पानी को दिनभर निकाला गया।अल्लापुर में पार्षद विनय मिश्र सिंटू, शिवसेवक सिंह पंपिंग स्टेशन पहुंचे।पार्षद विनय मिश्रा ने बताया कि 80 फीट नाले की क्षमता कम होने से पानी निकलने में देरी हुई।मोरी गेट बंद होने से पानी अल्लापुर की ओर डायवर्ट हो गया।मेयर गणेश केसरवानी के मोहल्ले कीडगंज में भी कई जगह पानी भर गया।

*घर के सामने गिरा पेड़*

अशोक नगर निवासी सुनील शुक्ला के घर के सामने बारिश से एक पेड़ गिरा गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।हाईकोर्ट के पास भी एक पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया।

Taza Khabar