प्रयागराज27जनवरी25*सेक्टर-19 में अदाणी और इस्कॉन किचन में अखिलेश यादव ने बनाया महाप्रसाद..*
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में कल आस्था की डुबकी लगाई।
पूजा-अर्चना के बाद अखिलेश यादव महाकुंभ के इस्कॉन शिविर भी गए । अखिलेश यादव ने सेक्टर-19 में अदाणी और इस्कॉन के सहयोग से चल रहे महाप्रसाद सेवा किचन का निरीक्षण किया।
इस्कॉन के किचन में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने खुद अपने हाथों से महाप्रसाद बनाया और सेवा में भाग लिया साथ ही खुद भी प्रसाद ग्रहण किया।
महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने अदाणी ग्रुप और इस्कॉन की इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

More Stories
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**बाबू जगजीवन राम के उपदेश समाज को एकत्रित और सौहार्द पूर्ण रखने का देते हैं संदेश–गौरव पाण्डेय*